होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना से अक्षय कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

कोरोना से अक्षय कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हाल ही में कोरोना की चपेट में आए थे। जिसके बाद से वे घर में ही क्वारंटीन थे। तबियत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा है कि 'आपकी दुआओं का असर हो रहा है। मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद मैं भर्ती हो गया हैं। मैं जल्द वापस आउंगा। आप लोग अपना ध्यान रखें।' आपको बता दें कि अक्षय के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी फिल्म राम सेतु में काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल सभी लोग क्वारंटीन हैं। इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 11 हजार से भी ज्यादा केस सामने आए हैं।


संबंधित समाचार