होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि विधेयक: राहुल की लोगों से अपील- मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ...

कृषि विधेयक: राहुल की लोगों से अपील- मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ...

 

कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर "किसानों के लिए आवाज उठाओ" अभियान शुरू किया। जिसके तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से आग्रह किया कि वे केंद्र की मोदी सरकार के किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं। 

राहुल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार द्वारा किसानों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाए। अपने वीडियो के माध्यम से #SpeakUpForFarmers campaign से जुड़िए।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनकी पार्टी ने विधेयकों को वापस लेने की मांग की है।

वही, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा ‘बेहद अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए कृषि विधेयक कुछ और नहीं बल्कि हमारे किसानों पर हमला है और कृषि को अपने पूंजीवादी दोस्तों के लिए एक और राजस्व धारा में बदलने का प्रयास है।’

कई अन्य विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस ने भी दावा किया है कि विधेयक किसानों के हित को नुकसान पहुंचाएगा और कॉर्पोरेट्स को लाभ पहुंचाएगा। हालांकि सरकार ने इस दावे से इनकार किया है। केंद्र का कहना है विधेयक किसानों के लिए फायदेमंद होंगे और उनकी आय में वृद्धि करेंगे।

यह भी पढ़ें- मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बोले राहुल गांधी- आपके जैसे PM की कमी महसूस कर रहा है देश


संबंधित समाचार