होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Agra: मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंची प्रियंका गांधी, किया मदद का वादा

Agra: मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंची प्रियंका गांधी, किया मदद का वादा

 

Uttar Pradesh:आगारा (Agra) में एक सफाई कर्मचारी की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पुलिस का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार से मुलाकात की। रात करीब 11 बजे प्रियंका आगरा पहुंचीं और वहां उन्होंने अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का वादा किया। इसके साथ ही बता दें कि आगरा प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जिलाधिकारी पी.एन. सिंह ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन की सिफारिश पर एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने बुधवार रात करीब 11 बजे आगरा पहुंचकर अरुण वाल्मीकि के रिश्तेदारों से मुलाकात की। जिनकी कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने अरुण की पत्नी और मां से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रियंका के हिरासत में जाने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। इसके बाद सिर्फ चार लोगों के साथ पुलिस ने प्रियंका को आगरा जाने की इजाजत दे दी। इससे पहले उन्हें बीच रास्ते लखनऊ में ही रोक दिया गया। मॉल में चोरी और आरोपी की हिरासत में  मौत के मामले में अब तक कुल 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ !


संबंधित समाचार