होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP के बाद अब हरियाणा में भी बनेगी फिल्म सिटी, CM मनोहर लाल ने किया ये बड़ा ऐलान

UP के बाद अब हरियाणा में भी बनेगी फिल्म सिटी, CM मनोहर लाल ने किया ये बड़ा ऐलान

 

मुंबई और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी एक फिल्म सिटी विकसित करने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया है। हरियाणा के सीएम ने कहा शुक्रवार को है कि राज्य सरकार प्रदेश में एक फिल्म सिटी खोलने पर विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए 50 से 100 एकड़ तक जमीन मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर हर साल एक अवार्ड दिया जाएगा और कला के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहायता भी दी जाएगी।

बता दें कि हरियाणा में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से इस मामले पर खुलकर सामने आने के बाद मुंबई और यूपी के बाद अब हरियाणा में भी एक फिल्म सिटी विकसित करने को लेकर रास्ता साफ होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- 9वें दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद बोले तोमर- किसानों से सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बात लेकिन...


संबंधित समाचार