होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मिली जमानत, गैंबलिंग के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मिली जमानत, गैंबलिंग के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

 

90 के दशक में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ की मशहूर स्टार भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था और अब भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मंगलवार को महाराष्ट्र की अंबोली पुलिस ने गैंबलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके बाद हिमालय दासानी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस ने हिमालय दासानी को गैंबलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। हिमालय पर आरोप था कि वह लोखंडवाला इलाके में एक गैंबलिंग का रैकेट चला रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात मानी जाए तो मुंबई पुलिस ने बीते समय में अंधेरी के आसपास के इलाकों में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इस जांच में ही भाग्यश्री के पति हिमालय का नाम सामने आया था। बहरहाल इस बारे में उनके परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि हिमालय और भाग्यश्री ने शादी के बाद एक साथ एक फिल्म में काम भी किया था लेकिन ये बहुत फ्लॉप रही। इसके बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। बीते दिनों भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।


संबंधित समाचार