होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाकर करीबन एक साल बाद भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाकर करीबन एक साल बाद भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर

 

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा कर न्यूयॉर्क से करीबन 1 साल के बाद भारत वापए आ गए हैं। इस दौरान वो पत्नी नीतू कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर काफी खुश दिखाई दिए। ऋषि कपूर और नीतू के भारत वापसी की जानकारी सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने दी थी।

ट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, प्यारी नीतू कपूर और ऋषि कपूर, न्यूयॉर्क में करीब एक साल बिताने के बाद भारत वापसी का आपका सफर सुरक्षित हो ऐसी कामना करता हूं। करीब एक साल पहले 29 सितंबर, 2018 को दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि वो किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं। जल्दी लौटने का वादा करते हुए मगर उन्होंने ये नहीं बताया था कि आखिर उन्हें क्या बीमारी हुई है। हालांकि महीनो बाद पता चला कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इसी का इलाज कराने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क के स्लोआन केटरिंग अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स भी न्यूयॉर्क में उनसे मिलते रहते थे। जिसकी तस्वीर नीतू कपूर इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहती थीं। बता दें कि ऋषि कपूर ने 4 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां में अपनी पत्नी नीतू सिंह और जाने-माने अभिनेता और दोस्त अनुपम खेर के साथ मनाया था।


संबंधित समाचार