होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में मार-पीट के बाद 61 श्रमिक झारखंड लौटे, सीएम सोरेन ने लिया था संज्ञान

हिमाचल में मार-पीट के बाद 61 श्रमिक झारखंड लौटे, सीएम सोरेन ने लिया था संज्ञान

 

हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले से झारखड के श्रमिकों के जत्थे के जत्थे लौट रहे हैं। अब तक चार जत्थों में कुल 61 श्रमिकों की झारखंड में वापसी हो चुकी है। लौट रहे सभी श्रमिक खूंटी, तोरपा और बंदगांव आदि क्षेत्र के निवासी हैं। ये सभी हिमाचल प्रदेश स्थित राठी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम करने के लिए हिमाचल गए थे। लेकिन कुछ दिनों पहले वहां श्रमिकों से मारपीट होने की घटना सामने आने लगी, जिसके बाद श्रमिकों ने वापस झारखंड लौटने की गुहार लगायी थी।

जब इसकी जानकारी जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister Hemant Soren) को मिली, तो उन्होंने मजदूरों की सही सलामत वापस लाने का निर्देश दे दिया था। इस पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की काउंसलर रजनी तापे ने बताया कि वह राठी हाइड्रोप्रोजेक्ट पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख धर्मेंद्र राठी से संपर्क में हैं। अभी जितने मजदूर हमारे हिमाचल में हैं, उन्हें भी जल्द वापस बुलाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी के प्रमुख खुद आने वाले श्रमिक की सूचना प्रवासी नियंत्रण कक्ष को लगातार भेज रहे हैं।

सीएम के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कंपनी से बात करके मजदूरों की वापसी को सुनिश्चित किया है। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन ने भी मजदूरों को वापस उनके राज्य भेजने पर सहमति जतायी है। अब तक हिमाचल से कुल 61 श्रमिक वापस आ चुके हैं और बाकी को लाने का काम जारी है।

यह भी पढ़ें- Himachal: लाहौल-स्पीति में भयानक सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, तीन घायल


संबंधित समाचार