होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,95,855 हुई, जानें अब तक कितने लोगों की गई जान

भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,95,855 हुई, जानें अब तक कितने लोगों की गई जान

 

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 56,211 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,20,95,855 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 271 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,62,114 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20वें दिन भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की वजह से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है।

यह भी पढ़ें- क्या पशुओं से मनुष्यों में फैला है कोरोना वायरस? जानें क्या कहती है WHO की रिपोर्ट


संबंधित समाचार