होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में 1.18 लाख कोरोना वायरस की चपेट में आए, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 हजार से अधिक हुए संक्रमित

भारत में 1.18 लाख कोरोना वायरस की चपेट में आए, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 हजार से अधिक हुए संक्रमित

 

 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से सवा लाख की तरफ बढ़ रही है। अभी तक देशभर में 1.18 लाख से अधिक लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोविड 19 के पिछले 24 घंटे में 6 हजार से अधिक मामले आए हैं। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक दिन में 6 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र में 21 मई को कोरोना वायरस के 2345 मामले सामने आए हैं। इनमें से सिर्फ मुंबई में 1382 लोग कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 776, दिल्ली में 571, गुजरात में 371, उत्तर प्रदेश में 340, मध्यप्रदेश में 246, राजस्थान में 212 और बिहार में 211 संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,18,226 हो गई है। इनमें से 66,082 मामले सक्रिय हैं यानि अस्पतालों में उपचार चल रहा है। देश में अभी तक रिकॉर्ड 48553 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। अभी तक 3584 लोग की इस महामारी से मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के रोजाना औसतन मामले बढ़ते जा रहे हैं। 21 मई को रिकॉर्ड 6029 मामले आए हैं। इससे पहले 19 मई को 6154 लोग कोविड 19 से संक्रमित हुए थे। जबकि 20 मई को 5716 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्ट हुई थी।

भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 21 मई को रिकॉर्ड 148 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद अभी तक 3584 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1454 लोगों ने दम तोड़ा है।

 


संबंधित समाचार