होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: कुश्ती के बाद अब राजनीति में दांव आजमाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, सोनीपत सीट से लड़ सकते हैं

हरियाणा: कुश्ती के बाद अब राजनीति में दांव आजमाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, सोनीपत सीट से लड़ सकते हैं

 

भारतीय कुश्ती जगत के जांबाज़ पहलवान योगेश्वर दत्त इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगेश्वर कुश्ती से संयास लेने के बाद अब राजनीति में ताकत आजमा सकते हैं। उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनावों में योगेश्वर हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

यहां पर बता दें कि पहलवान योगेश्वर दत्त ने दो पहले दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और टिकट भी मांगा। 

वहीं, इससे पहले टिकट की दावेदारी में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह का नाम सबसे आगे था। अब कहा जा रहा है कि मौजूदा सांसद रमेश कौशिक अपनी दावेदारी छोड़ सकते हैं। फिलहाल बृजेन्द्र सिंह और योगेश्वर दत्त के बीच मामला फंसता नजर आ रहा है। 

यहां पर बता दें कि क्रिकेटर गौतम गंभीर के एक करीबी के मुताबिक, यह लगभग तय है कि गंभीर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर ताल ठोकेंगे। गंभीर ने इसके लिए मन बना लिया है और अब आखिरी फैसला भाजपा को करना है।


संबंधित समाचार