होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए कैसे हुई थी International Yoga Day की शुरुआत और योग से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में !

जानिए कैसे हुई थी International Yoga Day की शुरुआत और योग से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में !

 

हर साल 21 जून को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) मनाया जाता है। इस मौके पर हर कोई योग से जुड़े फायदों के बारे में बात करता है और योगा करते हुए तस्वीरें शेयर करता है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी योग दिवस के दिन Yoga करते हुए अपना वीडियो या फिर तस्वीरें शेयर करते है।

इस अवसर पर वह लोगों को योग करने के प्रति जागरूक करते हैं और बताते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग कितना जरूरी है। इतना ही नहीं इस अवसर पर बड़े- बड़े मैदानों में भी आम जनता से लेकर मंत्रियो के योगा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई? 

जैसा की आप जानते है खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग रोज योग करते हैं। वही, कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हे yoga से होने वाले फायदों के बारे में नहीं पता। ऐसे में लोगों को योग का महत्व तथा उससे शरीर को होने वाले फायदों से रु-ब-रु करवाने के लिए विश्वभर में योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत की पहल के चलते हुई इस दिन की शुरुआत कुछ साल पहले हुई।

जी हां, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस (Yoga Diwas) के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद दुनियाभर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाते हैं। 

ये है योग से होने वाले बड़े फायदे 

- प्रति दिन योगा करने से आप फिट रहने के साथ-साथ खुश भी रहेंगे। 

- आपको बता दें कि योग के अभ्यास के दौरान सांस लेने की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही योग सांस पर नियंत्रण रखने की कला सिखाता है। सांस पर नियंत्रण होने के कारण मस्तिष्क के हर हिस्सों में संतुलन बना रहता है।

- आज के समय में तकरीबन सभी लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप वजन  कम करना चाहते हैं, तो योग आपके लिए मददगार हो सकता है। सूर्य नमस्कार और कपाल भारती प्राणायम आपको शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से राहत दिलाने में मदद करता है। 

- इसके अलावा हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए योग ही एक साधन है। 

- वही, प्रतिदिन योगा के अभ्यास से आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगा। तनाव को दूर करने में योगासन, प्राणायाम और ध्यान बहुत ही प्रभावी होते हैं।

- जानकारी के लिए आपको बता दें कि योगासनों और श्वास-तकनीकों से शरीर में रक्त का संचार बेहतर हो जाता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन के बढ़िया होने से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है World No Tobacco Day और क्या है इसका महत्व !


संबंधित समाचार