होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health/Wellness: कम नही हो रहा है वजन, तो ये उपाय आपके जरूर आयेंगे काम, जानें

Health/Wellness: कम नही हो रहा है वजन, तो ये उपाय आपके जरूर आयेंगे काम, जानें

 

आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना लगभग भूल गए हैं। खराब जीवनशैली के साथ-साथ खानपान के कारण आज लोगों को मोटापा घर करने लगा है। दुनिया की एक बड़ी आबादी आज मोटाप से बुरी तरह से ग्रस्त है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा.. आज हमारा देश दुनिया के उन चुनिंदा देशों की सूची में आ खड़ा हो गया है जो अधिक मोटापे का शिकार है। 
आइए आज हम आपको जीवनशैली में बदलाव कर मोटापे पर रोक लगाने के उपाय बताते हैं। 

व्यायाम 

हमारे शरीर में चर्बी की मात्रा अकसर तब ही बढ़ती है जब हम अपने शरीर से पर्याप्त मात्रा में काम लेना बंद कर देते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन व्यायाम को जोड़ना चाहिए, जिससे शरीर में मौजूद वसा/चर्बी को कम करने में मदद मिल सके।

खान-पान

आज लोग घर पर बने खाने की जगह बाहर के बने हुए खाने (फास्ट-फूड) को अधिक पंसद करते हैं। इस प्रकार के भोजन में अधिक मात्रा में तेल होता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में मसाले भी मौजूद होते जिससे शरीर को कब्ज होने की समस्या पैदा हो सकती है। इसके साथ ही वसा से शरीर में मोटापा बढ़ा सकती है।

मीठा

अगर आप मोटापा कम करने का विचार बना रहे हैं तो सर्वप्रथम आपको मीठा अपने खाने में कम करना होगा। बता दें कि चीनी जल्दी ही पच कर हमारे खून में पहुंच जाती है। दूसरे शब्दों में कहे तो Glysemic Index का हाई होना ही चीनी से हमारे वजन के बढ़ने का प्रमुख कारण है। 

 


संबंधित समाचार