होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

YO YO HONEY SINGH की बढ़ी मुश्किलें, इस हिट गाने को लेकर हुई FIR

YO YO HONEY SINGH की बढ़ी मुश्किलें, इस हिट गाने को लेकर हुई FIR

 

बॉलीवुड के मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह की एक बार फिर से मुश्किलें बढ गई है। इस बार कारण बना है 4 साल बाद इनका कमबैक गाना मखना। ये गाना पिछले साल रिलीज हुआ था और अब इस गाने पर विवाद शुरु हो गया है। इस गाने को लोगों ने काफी पंसद किया था। पंजाब पुलिस ने मखना गाने में भद्दे बोल के लिए हनी सिंह और निर्माता भूषण कुमार पर मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोहाली पुलिस स्टेशन में सोमवार शाम दोनों पर अन्य लोगों सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 294और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरचरन भुल्लर ने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा एक शिकायत पत्र मिलने के बाद रैपर और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्र में पुलिस से रैप वाले गाने मखना की सामग्री पर नजर डालने को कहा गया था।

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा था कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को गीत का उपयोग करने के लिए गायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लिखा था, जिसके बोल मैं हूं वूमेनाइजर हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा था, इस मामले पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू की जानी चाहिए क्योंकि टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार, गायक हनी सिंह और गायिका नेहा कक्कड़ के द्वारा गाए गए गीतों में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।


संबंधित समाचार