होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुनानगर: पुलिस चौकी के सामने लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे, विशेष समुदाय पर लगाया ये आरोप

यमुनानगर: पुलिस चौकी के सामने लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे, विशेष समुदाय पर लगाया ये आरोप

 

हरियाणा के यमुनानगर की हमीदा पुलिस चौकी के सामने कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। इन लोगों का कहना है कि इलाके की लड़कियां महफूज नहीं हैं। समुदाय विशेष के लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही संघ कार्यकर्ता की बेटी को विशेष समुदाय के युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और निकाह कर लिया था।

आरोप हैं कि इसके बाद से कई हिंदू परिवार की लड़कियों से छेड़छाड़ हुई। जिस पर कुछ महिलाओं ने पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। लोगों द्वारा पुलिस चौकी के समाने हनुमान चालीसा पढ़ते देख लोगों की भारी भरकम भीड इक्टठा हो गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटा दिया। वहीं, लोगों का आरोप है कि हनुमान चालीसा के जाप के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने धार्मिक स्थल के स्पीकर की आवाज बढा दी थी।

आरोप है कि समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे भी लगाए थे। जिसपर बाद में दोनों पक्षो में समझौता करवाने के बाद पुलिस ने पीस कमेटी का गठन किया था। लेकिन थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लोगों का आरोप है कि जिन लोगों को पुलिस ने पीस कमेटी में शामिल किया है, उसमें वह शरारती लोग शामिल हैं जो हिंदु समुदाय की लड़कियों से राह चलते छेड़छाड़ करते हैं। फिलहाल, हमीदा इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


संबंधित समाचार