होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा

हरियाणा में 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा

 

हरियाणा में CID विवाद के बाद डॅाक्टर भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद भी थम गया है लेकिन इस बार डॉक्टर भर्ती लिखित परीक्षा के बाद होगी। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है। बता दे डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया में अड़ंगा लग गया था। सीएमओ से यह कह कर फाइल रोक दी गई थी। कि यह भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के माध्यम से करवाई जाएगी।


संबंधित समाचार