होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World Water Day : अधिक पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन पार्ट्स को पहुंचता है नुकसान

World Water Day : अधिक पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन पार्ट्स को पहुंचता है नुकसान

 

'जल ही जीवन है', ये बात तो आपने सुनी भी होगी और यही सत्य ऐसा महसूस भी किया होगा। जैसा की आप जानते ही है मनुष्य को जीने के लिए पानी की बेहद आवश्यकता होती है। वहीं, कम पानी पीने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक मात्रा में पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? जी हां, शरीर में पानी की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है अधिक पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में। आइए जानते हैं... 

पानी पीने का क्या होता है फायदा? 

दरअसल, पानी के जरिए हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, पानी शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर का तापमान नियमित करने से लेकर त्वचा को मुलायम रखने तक, पानी बहुत सारे काम करता है। इसलिए यह जरूरी है कि शरीर में पानी की जरूरी मात्रा हमेशा बनी रहे, इसकी कमी न हो। 

ज्यादा पानी पीने से हो सकता है ये नुकसान 

बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर में सोडियम की कमी होने से दिमाग और फेफड़ों में सूजन आ जाती है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। यही नहीं, अधिक पानी पीने से मांसपेशियों में ऐंठन भी आ जाती है। 

यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में लड़कियां इन चीजों को बैग में जरूर करें कैरी, रहेंगी फायदे में !


संबंधित समाचार