होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फ्रांस में राहगीरों पर चाकू से हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी

फ्रांस में राहगीरों पर चाकू से हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी

 

फ्रांस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात एक कथित आतंकी ने बीच सड़क पर लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले में 2 लोगों की मौत होने की पुष्टी की जाकी चुकी है तो वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों में 2 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौज़ूद लोगों ने पुलिस को बताया की हमलावर वारदात को अंजाम देते हुए लगातार “अल्लाह-हु-अकबर” के नारे लगा रहा था।

मौके पर पहुँची पुलिस हमलावर की पहचान अभी तक नहीं कर पाई है। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी संगठन आईएस ने कहा की यह हत्याएं उसी ने करवाई हैं। फिलहाल पेरिस पुलिस हमले की जाँच कर रही है। पेरिस पुलिस ने बताया की हमलावर हाथ में चाकू ले कर सेंट्रल पेरिस में घुसा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। इससे पहले की आस पास के लोग कुछ समझ पाते, हमलावर 5-6 लोगों को चाकू से घायल चुका था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

उससे पहले मार्च के महीने में भी फ्रांस के सुपरमार्केट में एक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में भी दो लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में फ़र्क बस इतना था की हमलावर ने लोगों पर गोलियां बरसाई थीं। गौरतलब है की इस हमले की जिम्मेदारी भी आईएस ने ही ली थी। रिपोर्टस की मानें तो गोली चलाने वाला युवक 2015 पेरिस हमले में शामिल आतंकी की रिहाई की मांग कर रहा था। हालांकि आतंकी को मार गिराया गया था।  


संबंधित समाचार