होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 साल की उम्र में क्या मरना चाहता है यह बच्चा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !

9 साल की उम्र में क्या मरना चाहता है यह बच्चा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !

 

सोशल मीडिया पर 9 साल के बच्चे क्वेडन बेल्स का दिल दहला देने वाला वी़डियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा रो रो कर खुदखुशी करने की जिद कर रहा है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वाडेन बेयल्स नाम के बच्चे का है। जहां बच्चे को उसके बौनेपन के लिए स्कूल में बच्चों और टीचर ने उसे इस कदर परेशान किया कि बच्चा रो रो कर खुद को मारने की बात कहने लगा।

इस विडियो को लाखो लोगों ने देखा। इसी क्रम में अब एक नई बात सामने आई है कि इस बच्चे को खुश करने के लिए दुनिया के कई हजार लोगों ने मिलकर दो करोड़ से अधिक रुपयों की रकम जुटाई है।
 

यह विडियो 6 मिनट और 46 सेकंड का था। जिसके बाद कई हजार लोगों ने इस बच्चे को खुश करने की कोशिश की। जिसके लिए 30 बार गोफंडमी पेज बनाया गया और हर बार 7 लाख 18 हजार से अधिक रुपये जुटाए गए। अभी तक कुल 2 करोड़ 15 लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं। बता दें कि अमेरिका के कॉमेडियन ब्रेड विलियम्स ने इस बच्चे के लिए फंड जुटाने की बात कही थी जिससे वो बच्चा डिज़्नीलैंड जा सके।

 

यह भी पढ़ें- शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही ये बात


संबंधित समाचार