होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सबसे ज्यादा सर्च किया गया भारतीय Food क्या है?

सबसे ज्यादा सर्च किया गया भारतीय Food क्या है?

 

अगर आप भी खाने के लिए जीते हैं तो ये खबर आपके लिए है। वैसे तो भारतीया खान-पान पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन अगर हम आप से पूछे कि वो कौन सा व्यंजन है, जिसे भारतीय सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसका जवाब देना मुश्किल है लेकिन ये खबर पढ़ने के बाद आप इसका जवाब आसानी से दे पाएगें। एक रिचर्स में सामने आया है कि इस कि भारतीय इस व्यंजन को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया है।

2019 के सर्वे में भारतीय  व्यजनों में सबसे ज्यादा बिरयानी को सर्च किया गया। इसका खुलासा SEMrush की रिपोर्ट में किया गया है। SEMrush की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 में भी अन्य भारतीय व्यंजनों का दबदबा रहा है। SEMrush ने अपने अध्ययन में पाया कि चिकन बिरयानी को हर महीने 4.56 लाख  लोगों ने सर्च किया। वहीं, टॉप 10 में बटर चिकन, समोसा, चिकन टिक्का, मसाला डोसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट ने जगह बनाई।

 पंजाबियों का मन पसंद व्यंजन बटर चिकन इंटरनेट पर औसत चार लाख बार सर्च किया गया जबकि उत्तर भारतीय व्यंजनों में समोसा को 3.9 लाख लोगों ने सर्च किया।  चिकन टिक्का, मसाला डोसा और अन्य पंजाबी व्यंजन को सर्च करनेवालों की तादाद 2.5 लाख रही। वहीं, दक्षिण भारतीयों की पसंद डोसा को 2.28 लाख बार सर्च किया गया। उसके बाद लिस्ट में पांच अन्य भारतीय व्यंजन तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट ने जगह बनाने में सफलता पाई।

SEMrush के कम्यूनिकेशन हेड फेरनांडो अंगोलो ने कहा, “हमें इन नतीजों से बहुत ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योंकि विदेशों में रह रहे आप्रवासी भारतीयों ने भारतीय व्यजनों की धाक जमा  दी है। उनमें बड़ी तादाद आप्रवासी पंजाबियों की है। उन्होंने कहा कि खान-पान विदेश में बसे भारतीयों की संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। आप्रवासी भारतीयों की संस्कृति से जिस व्यंजन का सबसे ज्यादा जुड़ाव होगा, लोग उसके बारे में सबसे ज्यादा जानना चाहेंगे।"

 

यह भी पढ़ें- जानिए सेहतमंद रहने के लिए दौड़ना कितना जरूरी है ?


संबंधित समाचार