होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए सेहतमंद रहने के लिए दौड़ना कितना जरूरी है ?

जानिए सेहतमंद रहने के लिए दौड़ना कितना जरूरी है ?

 

सेहतमंद रहना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन सेहतमंद के लिए जरुरी है नियमित व्यायाम की। नियमित व्यायाम से व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा बढ़ सकती है, यानी वह लंबे समय तक सेहतमंद रहते हुए जीवन गुजार सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, नियमित व्यायाम मृत्यु के जोखिम को 30 प्रतिशत तक कम करता है।

अध्ययनों से साबित हुआ है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इन शोधों से यह भी पता चला है कि शारीरिक गतिविधियां करने से मनोदशा, ऊर्जा, आत्मसम्मान और नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।  व्यायाम से हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और कैंसर सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

अब सवाल ये उठता है कि व्यायाम के इतने तरीकों के साथ कौन सा व्यायाम है जो सेहत में सुधार के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है? एक अध्ययन ने तुलना की कि चलना, दौड़ना या तैरना, इनमें से लंबी उम्र के लिए सबसे अधिक प्रभावी क्या है। शोध में 20 से 90 वर्ष के बीच के 40,000 से अधिक पुरुषों ने हिस्सा लिया। वहीं शोधकर्ताओं ने 32 सालों तक इनकी गतिविधियों पर नजर रखी। अध्ययन के अंत में शोधकर्ताओं ने पाया कि तैराकों को वॉकिंग करने वाले या दौड़ने वालों की तुलना में कम उम्र में मरने का 50 प्रतिशत कम जोखिम होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तैराकी बेहद एरोबिक है, लेकिन चलने या दौड़ने की तुलना में निचले जोड़ों पर ज्यादा खिंचाव नहीं पड़ता है। यही कारण है कि तैराकी इन दो प्रकार के व्यायामों की तुलना में अधिक लाभ देती है।


संबंधित समाचार