होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डासना मंदिर में वसीम रिजवी ने अपनाया हिंदू धर्म, बोले 'आज से सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करूंगा'

डासना मंदिर में वसीम रिजवी ने अपनाया हिंदू धर्म, बोले 'आज से सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करूंगा'

 

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड (UP Shia Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने आज यानी सोमवार को इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म (Hindu Religion) को अपना लिया। उन्हें डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती (Mahant Yeti Narsimhanand Saraswati) ने हिंदू धर्म ग्रहण कराया है। इस दौरान महंत ने कई तरह अलग-अलग अनुष्ठान भी किए। धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डासना देवी मंदिर में सोमवार सुबह पूरे विधि-विधान से रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण कराया गया। उनका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी (Harbeer Narayan Singh Tyagi) हो गया। धर्म परिवर्तन से पहले रिजवी ने कहा था कि उनका नया नाम नरसिंहानंद गिरि महराज ही रखेंगे।

धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि 'आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं।'

बता दें कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उन्होंने यह ऐलान किया था कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी चिता को आग यति नरसिंहानंद दें। 

यह भी पढ़ें- मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा, धारा 144 लागू


संबंधित समाचार