होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज, Wheel of Fortune में एंट्री

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज, Wheel of Fortune में एंट्री

 

Falguni Bhardwaj: सहारनपुर के कला जगत का एक और बड़ा धमाका पांच मार्च को टीवी शो व्हील आफ फारच्यून पर होगा। सोनी टीवी के गेम शो में सिने स्टार अक्षय कुमार के साथ बूगी-वूगी फेम फाल्गुनी भारद्वाज नजर आएंगी। फाल्गुनी ने हजारों प्रतियोगियों में से फाइनल 150 प्रतिभागियों में जगह बनाई है।

सोनी टीवी पर होगा इस गेम शो का प्नसारण

सोनी टीवी पर सुपर स्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध गेम शो व्हील आफ फारच्यून में सहारनपुर की प्रतिभा दिखेगी। महानगर निवासी प्रसिद्ध रंगकर्मी संदीप शर्मा एवं सीमा शर्मा की पुत्री नृत्य साधिका फाल्गुनी भारद्वाज ने फाइनल 150 प्रतिभागियों में जगह बनाई है। एपिसोड में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बुद्धि ज्ञान एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अक्षय कुमार द्वारा खिलाए गए खेल विभिन्न राउंड में हर तरह के प्रश्नों को सुलझाते हुए नगद पुरस्कार के साथ कई पुरस्कार जीते।

सहारनपुर का प्रतिनिधित्व कर फाल्गुनी खुश

फाल्गुनी ने बताया कि खेल में ज्ञान के साथ भाग्य का भी पूरा हाथ होता है। अक्षय कुमार खेल खिलाते हुए बहुत सपोर्टिव माहौल बनाते हैं जिससे खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा जीत कर जाए। वह बहुत प्रसन्न है कि एक बार फिर उन्होंने बड़े मंच पर सहारनपुर का प्रतिनिधित्व किया।

खेल में उनके साथ गईं उनकी माता सीमा शर्मा और भाभी इति शर्मा ने कहा कि वह गौरवान्वित है कि उनकी फाल्गुनी ने गर्व से उनका सम्मान बढ़ाया है। पिता संदीप शर्मा ने बताया कि सोनी टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण पांच मार्च गुरुवार रात नौ बजे होगा। फाल्गुनी की शिक्षा और पारिवारिक संस्कार उसकी मजबूती का कारण है।

परिवार के सदस्य मनोज भारद्वाज, संजय भारद्वाज, मंजुला शर्मा, प्रियदर्श शर्मा आदि सब बेहद प्रसन्न है। महापौर डा.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, विश्वजीत सिंह पुंडीर, कुलदीप धमीजा,प्रत्युष जैन व सचिन जैन आदि ने फाल्गुनी को बधाई दी है। 


संबंधित समाचार