होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सतीश नांदल ने दाखिल किया पर्चा, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और BJP के संजय भाटिया पहले ही मैदान में

सतीश नांदल ने दाखिल किया पर्चा, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और BJP के संजय भाटिया पहले ही मैदान में

 


Haryana Rajya Sabha Nomination Last Day:हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट संजय भाटिया ने अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी रहे। उधर, कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। यह उनका पहला चुनाव होगा। बीजेपी कैंडिडेट नामांकन भरने के बाद बौद्ध ने भी विधानसभा भवन पहुंचकर अपना नामांकन किया। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सहित कांग्रेस के 34 विधायक मौजूद रहे।

कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध ने किया नामांकन 

इससे पहले कांग्रेस ऑफिस में कर्मवीर बौद्ध ने नामांकन पत्र भरा। बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक सीनियर आईएएस उन्हें पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया। इसके बाद राहुल गांधी ने ही उनका नाम हरियाणा से राज्यसभा सदस्य के लिए सुझाया। नामांकन के बाद उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया।

उधर, रोहतक के किलोई गांव के रहने वाले सतीश नांदल राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन कर दिया है। सतीश करीब दो बजे निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन किया। नामांकन से पहले सतीश नांदल ने मीडियो से कहा कि हमारे साथी विधायकों ने सोच पैदा की है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी भी होना चाहिए, इसीलिए पर्चा भर रहे हैं।

तीन प्रत्याशी होने से खेला होने के आसार

उधर, तीन प्रत्याशी होने से एक बार फिर खेला होने के आसार बढ़ गए है। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी बौद्ध ने कहा कि यह किसी भी तरह संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी के 37 के 37 विधायक हमारे साथ है।


संबंधित समाचार