होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तराखंड : मिट्टी निकालते समय मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखंड : मिट्टी निकालते समय मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, चार घायल

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले के मोरी (Mori) तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य घायलों को एम्स ऋषिकेश इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं 30 वर्षीय सुरी पत्नी विद्वान सिंह, 33 वर्षीय कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, 35 वर्षीय सुशीला पत्नी रणवीर सिंह, 26 वर्षीय विपिना पत्नी रामलाल और 45 वर्षीय राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया गया।

इनमें से गंभीर रूप से घायल सुरी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

चार घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट किया गया
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई। चारों घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) में भर्ती कराया गया है।

मोरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेश ने इस पर बताया कि चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। चारों घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand : मानसून से केदारनाथ यात्रा की रफ्तार हुई धीमी, श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी


संबंधित समाचार