होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गोलीबारी, भारत के वायुसेना प्रमुख भदौरिया बेस में मौजूद

अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गोलीबारी, भारत के वायुसेना प्रमुख भदौरिया बेस में मौजूद

 

अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में बुधवार को गोलाबारी की घटना हुई। दोपहर को ढाई बजे के करीब एक बंदूकधारी शख्स ने यहां गोलियां चलाईं जिसमें तीन लोगों घायल हुए हैं। बताया जा रहा हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली है।

खास बात ये है जिस वक्त ये वारदात हुई उस वक्त भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और उनकी टीम भी अमेरिकी नौसेना और एयरफोर्स के हवाई स्थित पर्ल हार्बर-हिकम ज्वाइंट बेस पर मौजूद थी। वायुसेना के प्रवक्त ने बताया कि एयर चीफ मार्शल और उनके सभी साथी सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वायुसेना प्रमुख पर्ल हार्बर में अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर ठहरे हुए हैं और गोलीबारी नौसेना के अड्डे पर हुई। अधिकारी ने बताया कि ये दोनों जगह एक दूसरे के पास नहीं हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने डटकर गोलीबारी करने वाले शख्स का मुकाबला किया। शख्स की पहचान एक अमेरिकी नाविक के तौर पर हुई है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर शिपयार्ड को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 1984 सिख दंगों पर पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, कहा अगर पीवी नरसिम्हा राव...


संबंधित समाचार