होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

1984 सिख दंगों पर पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, कहा अगर पीवी नरसिम्हा राव...

1984 सिख दंगों पर पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, कहा अगर पीवी नरसिम्हा राव...

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को 1984 सिख दंगों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव 1984 में इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मान लेते, तो दंगे नहीं होते। मनमोहन सिंह ने यह बात गुजराल की 100वीं जयंती पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

मनमोहन ने कहा, जब 1984 के दंगे हुए थे, तब शाम को गुजराल गृह मंत्री नरसिम्हा राव के पास गए थे। गुजराल ने उनसे कहा कि स्थिति बहुत नाजुक है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द सेना को बुला लेना चाहिए, यही ठीक होगा। यदि गुजराल की वह सलाह मान ली गई होती तो नरसंहार को रोका जा सकता था।

गुजराल अप्रैल 1997 से मार्च 1998 तक देश के 12वें प्रधानमंत्री रहे थे। वे इंदिरा गांधी और एचडी देवेगौड़ा के बाद राज्यसभा से प्रधानमंत्री बनने वाले तीसरे व्यक्ति थे। वे इंदिरा सरकार में 1975 में आपातकाल के समय सूचना और प्रसारण मंत्री भी रहे थे। मनमोहन ने कहा, उन्होंने आपातकाल के दौरान काफी समस्याओं का सामना किया। उन्हें योजना आयोग से हटा दिया था। मैं तब वित्त मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार था। इसके बाद हम दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।

यह भी पढ़ें- ऋतिक रोशन बने एशिया के सबसे सेक्सी शख्स, दूसरे नंबर पर ''KABIR SINGH"


संबंधित समाचार