होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: चुनाव से पहले BJP और SP के बीच छीड़ी पोस्टर वॉर, गुमशुदा के पोस्टर किये शेयर

UP Election 2022: चुनाव से पहले BJP और SP के बीच छीड़ी पोस्टर वॉर, गुमशुदा के पोस्टर किये शेयर

 

उत्तर प्रदेश (UP) में 2022 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) दोनों के लिए काफी अहम है। इसके लिए दोनों ही पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटी हुई हैं। इसी दौरान बीजेपी (BJP) और सपा दोनों पार्टियों में 'पोस्टर वॉर' शुरू हो चुकी है। पहले बीजेपी ने पॉस्टर शेयर कर अखिलेश यादव को 'गुमशुदा' बताया। वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही गुमशुदा ठहरा दिया।

दरअसल, बीजेपी पर पलटवार सपा के मीडिया कंसल्टेंट आशीष यादव किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर लिखा - ''महाराज जी कहां हो लापता ? साढ़े चार साल से यूपी का विकास पूछ रहा आपका पता।'' इतना ही नहीं इसी के साथ आशीष ने लिखा- लापता, पद - मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, काम- सपा के कामों का फीता काटना और नाम बदलना। आरोप- अपने मुख्यमंत्रित्व दायित्वों को नकार कर प्रदेश की पीड़ित जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है।'

 

बीजेपी ने किया था ये पोस्टर

बता दें कि 14 अक्टूबर को यूपी बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अखिलेश यादव को गुमशुदा बताया था। पोस्टर में लिखा था “आजमगढ़ के सांसद के तौर पर अखिलेश यादव गुमशुदा है। इस पोस्ट को शेयर कर बीजेपी ने कैप्शन में लिखा 'गुमशुदा की तलाश... नाम:- अखिलेश यादव, संसदीय क्षेत्र- आजमगढ़, नोट:- आज ही इन्हें ट्विटर पर 'रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। कोई जानकारी मिलने पर...''

यह भी पढ़ें- महानवमी की शुभकामनाएं अखिलेश यादव को पड़ी भारी, हुए ट्रोलर्स के शिकार


संबंधित समाचार