होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Assembly Election: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर सहित 7 सह प्रभारी

UP Assembly Election: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर सहित 7 सह प्रभारी

 

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- BJP ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट


संबंधित समाचार