होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डेमोक्रेट पार्टी से सांसद तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन पर किया 350 करोड़ रु का मानहानि का केस

डेमोक्रेट पार्टी से सांसद तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन पर किया 350 करोड़ रु का मानहानि का केस

 

डेमोक्रेट पार्टी से सांसद तुलसी गबार्ड ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर 5 करोड़ डॉलर यानी करीब 350 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। हिलेरी ने पिछले साल एक टीवी इंटरव्यू के दौरान गबार्ड पर सांकेतिक तौर पर निशाना साधा था। हिलेरी ने कहा था- मैं कोई अंदाजा नहीं लगा रही, लेकिन लगता है कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से ऐसा उम्मीदवार मिल गया है, जो चुनाव में किसी तीसरी पार्टी से खड़ा हो सके।

हिलेरी ने गबार्ड का नाम लिए बगैर कहा था कि वे रूसी एजेंसियों की पसंदीदा हैं। रूस के पास उसका समर्थन करने के लिए कुछ वेबसाइट्स और प्रोग्राम हैं। तुलसी ने हिलेरी के इस बयान पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने इशारों में हिलेरी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने वाली उम्मीदवार ने उन्हें रूस की पसंद कहकर बदनाम किया है। हिलेरी ने 2016 में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। उन्हें हार मिली थी।

तुलसी के वकीलों ने मैनहैटन फेडरल कोर्ट में हिलेरी के खिलाफ मामला दायर किया। एक वकील ने बताया कि हिलेरी ने तुलसी गबार्ड के बारे में झूठ बोला है। चाहे निजी दुश्मनी हो, राजनीतिक दुश्मनी हो या पार्टी में किसी बदलाव का डर हो, हिलेरी और उनके सहयोगी लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी में हावी रहे हैं। हिलेरी और तुलसी दोनों ही इसी पार्टी से हैं। मुकदमे के मुताबिक, हिलेरी को तुलसी इसलिए पसंद नहीं हैं, क्योंकि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान तुलसी ने उनका समर्थन न कर सीनेटर बर्नी सैंडर्स का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- अख्तर का सहवाग के बयान पर पलटवार, कहा जितने तुम्हारे सिर पर बाल नहीं, उससे ज्यादा मेरे पास 'माल'


संबंधित समाचार