होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

परिवहन निगम का दावा: हिमाचल के बसों में बढ़ी सवारियों की संख्या

परिवहन निगम का दावा: हिमाचल के बसों में बढ़ी सवारियों की संख्या

 

हिमाचल प्रदेश में बस के जरिए यात्रा करने वाले पैसेंजरों की संख्या में इजाफा हुआ है जो परिवहन निगम के लिए राहत की खबर है। हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर बसों में 7 फीसदी सवारियां बढ़ी हैं। इससे परिवहन निगम की आय में 10 से 12 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि शहरों में लोग बसों में सफर करने लगे हैं।

अपर शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, करसोग, मंडी में सवारियों की आवाजाही कम है। धर्मशाला, हमीरपुर, बिलासपुर की ओर जाने वाली बसों में सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि 15 जुलाई तक सवारियां की ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी होने की संभावना है।
 


संबंधित समाचार