होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कैसे अपराध की दुनिया में पहुंचा रेहान? मां ने बताई बेटे की कहानी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कैसे अपराध की दुनिया में पहुंचा रेहान? मां ने बताई बेटे की कहानी

 

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में सोनीपत से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर रेहान की मां ने पहली बार मीडिया के कैमरे पर अपना दर्द बयां किया है। मां का आरोप है कि उनके नादान बेटे को पैसों का लालच देकर अपराध की अंधेरी दुनिया में धकेल दिया गया।

सोनीपत के एक छोटे से घर में रहने वाली मां को आज भी इंतजार है कि उसका बेटा घर लौट आएगा। मां ने बताया कि 20 दिन पहले रेहान घर में बैठकर खाना खा रहा था, तभी एक शख्स उसे बाहर बुलाने आया। रेहान यह कहकर निकला कि काम से जा रहा हूं, लेकिन फिर कभी घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसे लगातार फोन किया, लेकिन हर बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा।

'मेरे बेटे ने जो किया, गलत किया'

परिवार को तो इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनका बेटा मुंबई पहुंच चुका है। मां का कहना है कि मेरा बेटा खाना खा रहा था, कोई उसे बुलाने आया और वह चला गया। हमने बहुत फोन मिलाए, पर बंद आता रहा। हमें पता ही नहीं था कि वह मुंबई चला गया है। उसने जो किया, वह गलत किया।

'बिहार का लड़का आया और बेटे को ले गया'

अब सवाल उठता है कि रेहान को आखिर कौन ले गया? इस पर मां ने एक सनसनीखेज दावा किया है। मां के मुताबिक, किसी ने उनके बेटे को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। आपको बता दें कि रेहान ने कुछ महीने पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने परिवार का पेट पालने के लिए गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। इसी दौरान बिहार के एक युवक ने उसे अपने भाई के साथ अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गया। रेहान को बताया गया कि उसे काम के 2 लाख रुपये मिलेंगे।

मां ने बताया कि वह बिहार का एक लड़का था। उसने कहा कि भाई के साथ काम दिला दूंगा। मेरा बेटा तो वेल्डिंग सीखता था। उसने गरीबी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। इस कहानी का सबसे दर्दनाक पहलू इस मां की बेबसी है। एक तरफ बेटे के शूटर बनने का दुख और दूसरी तरफ गरीबी। मां ने रोते हुए कहा कि उसके पास तो इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह मुंबई जाकर अपने बेटे से मिल सके। उसे यह भी नहीं पता कि उसका बेटा पुलिस की किस कस्टडी में है और किस हाल में है।

उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास मुंबई जाने के पैसे तक नहीं हैं। पता नहीं मेरा बेटा कहां है। मैं हाथ जोड़कर सरकार से कहती हूं, मेरे बेटे ने गलत किया तो उसे सजा मिले, लेकिन मेरे बेटे को इस रास्ते पर ले जाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए। मेरे बेटे और जिसे गोली लगी, दोनों को इंसाफ मिले।"


संबंधित समाचार