होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दलेर मेहंदी पर क्यों भड़के उत्तराखंड के मंत्री? मंच पर ही लगा दी फटकार

दलेर मेहंदी पर क्यों भड़के उत्तराखंड के मंत्री? मंच पर ही लगा दी फटकार

 

 Daler Mehndi Video: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप है कि वह एक कार्यक्रम में नशे की हालत में परफॉर्म कर रहे थे। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उस वक्त हंगामा हो गया, जब मंच पर कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल पहुंच गए और उन्होंने दलेर मेहंदी को जमकर फटकार लगाई।

दरअसल, कार्यक्रम के बीच मंत्री सुबोध उनियाल सीधे मंच पर दलेर मेहंदी के पास गए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा, “आप शराब पीकर यहां गाना गा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नशे की हालत में इस तरह गाना गाना सही नहीं है। उस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुबोध उनियाल मंच पर दलेर मेहंदी के बगल में दिख रहे हैं।

‘आप तो बेवकूफ बना रहे हैं’

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा, “इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया कि हमारे लोग एंटरटेन हों, लेकिन आप तो बेवकूफ बना रहे हैं।” उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की मर्यादा का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में शराब पीकर परफॉर्म करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सुबोध उनियाल ने मंच पर ही दलेर मेहंदी को फटकार लगाते हुए यह भी कहा कि यहां जनता आपको लाइव सुनने के लिए आई है। यहां जनता पीछे से बज रही डबिंग या किसी रिकॉर्डेड आवाज पर आपको एक्टिंग करते देखने के लिए नहीं आई है। इस पर कार्यक्रम के बाद दलेर मेहंदी ने कहा कि उनकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी। वह लाइव गाने की हालत में नहीं थे। कार्यक्रम में कोई दिक्कत न हो, इसलिए ही उन्होंने रिकॉर्डेड आवाज का सहारा लिया।

‘देवभूमि की जनता का अपमान’

सुबोध उनियाल की तरफ से कहा गया कि यह ऐतिहासिक मेले के साथ-साथ देवभूमि की जनता की भावनाओं का अपमान करना भी है। हालांकि, अपना पक्ष रखते हुए दलेर मेहंदी ने कहा कि वह वहां के लोगों का काफी सम्मान करते हैं। बहरहाल, अब उस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


संबंधित समाचार