होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CAB पर पड़ोसी देश मालदीव का बयान, कहा ये भारत का आंतरिक मामला, लोकतंत्र पर भरोसा

CAB पर पड़ोसी देश मालदीव का बयान, कहा ये भारत का आंतरिक मामला, लोकतंत्र पर भरोसा

 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे विवाद के बीच पड़ोसी मालदीव ने साफ कहा है कि ये भारत का आंतरिक मामला है। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने कहा, ये भारत का आंतरिक मामला है। हमें भारत के लोकतंत्र में भरोसा है और पूरी प्रक्रिया को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिली है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत-जापान के बीच होने वाली शिखर बैठक भी टाल दी गई। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को इस बैठक में आना था। बैठक गुवाहाटी में होनी थी, कैब के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।

इस बीच असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियमके खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन काफी हद तक थम गए हैं, पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है कि स्थिति फिर से नियंत्रण से बाहर न हो जाए।

 

यह भी पढ़ें- नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, 3 देशों के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देगा ये कानून


संबंधित समाचार