होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के सिक्योरिटी गार्ड का शव नहर में मिला

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के सिक्योरिटी गार्ड का शव नहर में मिला

 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सिक्योरिटी गार्ड का शव बठिंडा नहर से मिला है। प्रकाश सिंह बादल के गांव के ही रहने वाले हरजोत सिंह ढिल्‍लों का शव वीरवार को बठिंडा के पास नहर से मिला। पंजाब पुलिस में बतौर ASI हरजोत सिंह ढिल्लों बुधवार से गायब था।

जानकारी के अनुसार, हरजोत सिंह ढिल्‍लों काफी समय से पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। हरजोत अचानक बुधवार को गायब हो गया। इसके बाद काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। वीरवार को उसकी गाड़ी बठिंडा नहर के पास खड़ी मिली और इसके बाद तलाश करने पर उसका शव नहर से मिला।

शव नहर से मिलने की जानकारी प्राप्‍त होने के बाद घटनास्थल पर बठिंडा के एसएसपी डा. नानक सिंह अन्‍य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्‍होंने वहां छानबीन की। डा. नानक सिंह ने कहा कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि हरजोत सिंह की मौत नहर में डूबने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया। उन्‍होंने कहा कि मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।


संबंधित समाचार