होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुप्रीम कोर्ट से ‘आर्टिकल 15’ को बड़ी राहत, रोक लगाने से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट से ‘आर्टिकल 15’ को बड़ी राहत, रोक लगाने से किया इंकार

 

‘आर्टिकल 15’ मूवी रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन मूवी के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्राह्मण समाज नाम के एक संगठन ने सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन देश की सबसे बड़ी अदालत ने ब्राह्मण समाज संगठन की इस याचिका को सुनने से इंकार कर दिया।

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी मूवी ‘आर्टिकल 15’ को लेकर ब्राहमण समाज काफी समय इस मूवी का विरोध कर रहा था। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिससे लोगों में ब्राह्मण समाज की गलत छवि बनेगी। गौरतलब है कि फिल्म आर्टिकल 15 ट्रेलर के आने के बाद से ही चर्चा में है। मूवी को रिलीज़ से पहले भी कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

‘आर्टिकल 15’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं। उनके अलावा इशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुत्पा, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और नासर जैसे कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। मूवी का लेखन अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ने साथ में किया है। फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में ही 40 से ज्यादा करोड़ की कमाई कर ली है।


संबंधित समाचार