होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gandhi Jayanti Special: बापू के जीवन से जुड़ी ये बातें आपको ले जा सकती है सफलता की राह पर, जानें...

Gandhi Jayanti Special: बापू के जीवन से जुड़ी ये बातें आपको ले जा सकती है सफलता की राह पर, जानें...

 

दुनियाभर को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी की 151वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2020 को मनाई जाएगी। हर साल बड़ी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन लोग नई दिल्ली के राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वही, स्कूलों में भी गांधी जी और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहा है बापू के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे मंत्र जो उन लोगों को खास प्रेरणा देते है जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। जी हां, तो आइए जानते हैं गांधी जी के जीवन से जुड़े वो 5 गुण जो आपको भी ले चलेंगे सफलता की राह पर। 

- न छोड़ें धैर्य का दामन 

गांधी जी का पहला मंत्र कहता है कि कोई भी कार्य करते समय धैर्य का दामन न छोड़ें। किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए राह में आने वाली परेशानियों से लड़ते रहें। सफलता के लिए आगे बढ़ते रहे। 

- मजबूत चरित्र 

महात्मा गांधी का जीवन उनके मजबूत चरित्र की पहचान हैं। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, अटूट साहस और अदम्य धीरज उन्हें उनके लक्ष्य यानी आजादी तक लेकर गए। उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया। 

- वित्तीय अनुशासन 

ऐसा जरूरी है कि आप अपने लिए वित्तीय अनुशासन अपनाए। कल के लिए बचत करें। उस बचत को सही जगह और सही मिश्रण के साथ निवेश भी करें। 

- आपका भविष्य आपकी आज की सोच पर निर्भर है 

आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। लोग अकसर यही फैसले करने में गलतियां कर बैठते हैं। वे अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ 'आज' पर ही अपना समय और धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा। 

- ज्ञान बांटने से बढ़ेगा 

कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। इसलिए सभी की मदद करें, इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा और ज्ञान बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas Special : जानिए हिंदी से जुड़ी ये खास बातें


संबंधित समाचार