होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर होगी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा

हिमाचल प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर होगी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा

 

हिमाचल प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सभी 3226 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठकों की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ होगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधानों की ओर से उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी।

पंचायतीराज सचिव आरएन बत्ता ने बताया कि ग्राम सभा की इन विशेष बैठकों में ग्राम सभा सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के समस्त निर्वाचित सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक उप ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें सभी सदस्यों को उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

वर्ष 2019 में संविधान को लागू हुए 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर से 14 अप्रैल 2020 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनता को भारत के संविधान में निहित उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में बैठकों के दौरान सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।


संबंधित समाचार