होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कपूर खानदान को बड़ा झटका, कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत

कपूर खानदान को बड़ा झटका, कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत

 

कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर खानदान को एक और बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार बॉलिवुड ऐक्टर ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज कैंसर है और वो अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। जाने से पहले ऋषि ने ट्वीट किया था कि ऐक्टर के तौर पर 45 साल से काम करते हुए मेरे शरीर ने काफी कुछ सहा है और अब इसे तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

 

ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी अमेरिका गए हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही अमेरिका जाने वाली हैं जिसके बाद रणबीर अपने पेंडिंग फिल्म प्रॉजेक्ट्स का काम पूरा करने के लिए भारत वापस आएंगे।

 

हालांकि ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा कि, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। अभी हमें नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट्स होने की प्रक्रिया भी शुरु नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे अडवांस स्टेज का कैंसर हो चुका है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट्स कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिज़ल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'

 

 


संबंधित समाचार