होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमीरों को निशाना बनाती थी श्रद्धा? शिवा शर्मा हत्याकांड में ड्राइवर के खुलासों से बढ़ी हलचल

अमीरों को निशाना बनाती थी श्रद्धा? शिवा शर्मा हत्याकांड में ड्राइवर के खुलासों से बढ़ी हलचल

 

Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ कानून-व्यवस्था को लेकर सूबे के अधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में करीब 9 दिन से शिवा हत्याकांड मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वह खुद को बेगुनाह बता रही है।

वहीं, अब श्रद्धा दुबे के पूर्व ड्राइवर ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं। ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा की लाइफस्टाइल बेहद लग्जरी थी, जबकि उसके पास खुद ड्राइवर को देने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। उसने आरोप लगाया कि श्रद्धा शाम होते ही सज-धजकर महंगी गाड़ियों में घूमने वाले रईस लोगों के बीच जाती थी और अपने संपर्कों के जरिए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करती थी।

तीसरे व्यक्ति ने सात दिन तक चलाई श्रद्धा की ब्लैक स्कॉर्पियो

पूर्व ड्राइवर ने बताया कि उसे एक ऐप के जरिए किसी तीसरे व्यक्ति ने श्रद्धा की गाड़ी चलाने के लिए बुक किया था। उसने करीब सात दिन तक श्रद्धा की ब्लैक स्कॉर्पियो चलाई थी। यही गाड़ी बाद में बहराइच के रूपईडीहा में खड़ी मिली थी।

ड्राइवर ने बताया कि पहले दिन वह सुबह करीब 10 बजे हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट पहुंच गया था, लेकिन श्रद्धा शाम पांच बजे फ्लैट से नीचे उतरी। इसके बाद वह मुंशीपुलिया स्थित एक ब्यूटी पार्लर गई, जहां से रात करीब 10:30 बजे तैयार होकर निकली।

महंगी गाड़ियों वाले लोगों को बनाती थी निशाना

ड्राइवर ने आरोप लगाया कि श्रद्धा शाम के समय उन जगहों पर जाती थी, जहां महंगी गाड़ियों से आने वाले लोग मौजूद रहते थे। वह कार के शीशे नीचे करके और तेज म्यूजिक बजाकर चलती थी, ताकि लोगों का ध्यान उसकी ओर जाए।

किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के बाद वह अपनी गाड़ी उसके पीछे लगवा देती थी और फोन पर अपने परिचितों से बातचीत करती थी। उसके मुताबिक, श्रद्धा की जीवनशैली काफी महंगी थी।

पूर्व ड्राइवर को बकाया पैसे मांगने पर दी धमकी

पूर्व ड्राइवर ने बताया कि उसने श्रद्धा के पास सात दिन तक काम किया। जब उसने अपने पैसे मांगे, तो श्रद्धा ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। उसने आमिर नाम के एक व्यक्ति को फोन कर उसे नकद पैसे दिलाए। कुछ पैसे बाकी रह गए थे। उन्हें मांगने पर उसने जेल भिजवाने की धमकी दी। ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा के पास उसे देने के लिए 700 रुपये तक नहीं थे।

पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया है।

इस बीच, श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो जारी किए हैं, जिनमें उसने खुद को बेगुनाह बताया है। हालांकि, वह अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पूर्व ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।


संबंधित समाचार