होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जब अचानक नजफगढ़ थाने पहुंची सपना चौधरी और बेलने लगी पूड़ियां, देखें PHOTOS

जब अचानक नजफगढ़ थाने पहुंची सपना चौधरी और बेलने लगी पूड़ियां, देखें PHOTOS

 

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में पुलिस लोगों को घर पर रहने के साथ ही भूखे रह रहे लोगों के खाने तक व्यस्था में जुटी है। इसी बीच, हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी भी इसमें पुलिस वालों का सहयोग करने अचानक दिल्ली के नजफगढ़ स्थित थाने में पहुंच गई। यहां सपना को देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। इस दौरान थाने पहुंची सपना ने पहले तो पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया और फिर महिला पुलिसकर्मियों की मदद के लिए खुद भी जुट गई।

दरअसल, दिल्‍ली पुलिस लॉकडाउन में लगातार भूखे, बेघर और परेशान श्रमिकों को खाना खिला रही है। यह अभियान काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में नजफगढ़ थाने में भी महिला पुलिसकर्मी खाना तैयार करने में जुटी थी। इसी दौरान उनका हौंसला बढ़ाने के लिए हरियाणवीं डांसर थाने पहुंची और खाना बना रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुड़ियां बेलने बैठ गई।

सपना के इस काम की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी खूब वाह वाही की। वहीं सपना ने भी पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई की। आपको बता दें कि सपना चौधरी से पहले नजफगढ़ पुलिस स्‍टेशन में भारत की स्टार महिला पहलवान  बबीता फोगाट भी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने भी यहां पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की खाना बनाने में मदद की थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 7998 हुई, अब तक 106 लोगों की गई जान


संबंधित समाचार