होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने इस देश के प्रधानमंत्री से मांगी माफी

युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने इस देश के प्रधानमंत्री से मांगी माफी

 

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए युद्ध को लगभग ढाई महीने हो चुके हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ अभी भी सख्त रूप लिए हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति के सख्त रवैए को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है जैसे उन्होंने यूक्रेन को तबाह करने की ठान ली हैं। युद्ध के बीच ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इजरायली प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट से माफी मांगनी पड़ी हैं रूसी राष्ट्रपति के माफी मांगने की वजह रूस के ही विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव हैं। 

इस बात की जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री ने बताया है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार को उन्होंने मारीपोल में स्टील फैक्ट्री से नागरिकों की सुरक्षित निकासी के संबंध में अनुरोध के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया था। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति ने फैक्ट्री में मौजूद नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए रास्ता देने पर सहमति भी जताई थी। इसी दौरान विदेश मंत्री लावरोव के बयान को उन्होंने उचित नहीं माना। पुतिन ने लावरोव के बयान पर खेद जताया था।

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 70 दिन से अधिक हो चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें दाग रहे हैं। रूस के लगातार जारी हमलों के बाद भी यूक्रेनी सेना भी झुकने तैयार नहीं है। यूक्रेनी सेना भी रूस पर लगातार पलटवार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सेना ने रूस के 8 टैंक और 5 बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया है।

वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग की शुरुआत से अब तक 223 बच्चों की मौत हो गई है। 400 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 139 बच्चों की मौत डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई। कीव में 116, खार्किव में 95 और खेरसॉन में 46 बच्चों ने जान गंवाई है।

यह भी पढ़ें- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी, जानें रूस-यूक्रेन पर क्या हुई बात


संबंधित समाचार