होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रूस ने ओडेसा में दागी मिसाइलें, दी बड़ी चेतावनी

रूस ने ओडेसा में दागी मिसाइलें, दी बड़ी चेतावनी

 

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को ढाई महीने से अधिक हो गए है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमला कर रही है। रूस की सेना ने शनिवार को दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा शहर में क्रूज मिसाइलें दागी और मारियुपोल में घेरे गए इस्पात संयंत्र पर बमबारी की। 

जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि रूस विजय दिवस समारोह से पहले इस बंदरगाह पर कब्जा जमाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस्पात संयंत्र से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी यूक्रेन के लड़ाके वहीं फंसे हुए हैं।

आपको बता दें कि रूस हर साल 9 मई को विजय दिवस मनाता है। सेकेंड वर्ल्ड वॉर में इस दिन रूसी सेना ने हिटलर की नाजी आर्मी को हरा दिया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 9 मई को ही यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले अभी तक रूस इस हमले को सिर्फ एक स्पेशल ऑपरेशन कहता रहा है।

वहीं अगर यूक्रेन कि बात करें तो उसे पश्चिमी देशों की मदद मिलना लगातार जारी है। यूक्रेनी आर्मी को तुर्की में बने 12 बेयरेकतार टीबी-2 ड्रोन मिले हैं। 

जानकारी के अनुसार यूक्रेन की सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के आसपास बढ़ रही है, जहां अब भी रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। वहीं, यूक्रेन के नेताओं ने लोगों को चेतावनी दी है कि 77 साल पहले नाजी जर्मनी की हार का जश्न मनाने के लिए रूस सोमवार को आयोजित विजय दिवस के मौके पर हमले और भी बदतर हो सकते हैं। इसके साथ ही यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों से हवाई हमलों की चेतावनियों को मानने का अनुरोध किया है। 

आपको बता दें कि यूक्रेन के प्रिविला शहर में रूस की बमबारी से 11 और 14 वर्ष की आयु के दो लड़के मारे गए जबकि 8 और 12 साल की आयु की दो लड़कियां तथा 69 वर्षीय महिला घायल हो गईं। शनिवार को रूसी सेना ने ओडेसा शहर पर छह क्रूज मिसाइलें दागी है। 

यह भी पढ़ें- जानें इमरान खान ने खुद के बारे में आखिर क्यों कहा 'गधा, गधा ही रहता है'? देखें विडियो


संबंधित समाचार