होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

करनाल तक बढ़ाया गया Regional Rapid Transit System Corridor दायरा, ये है पूरी योजना

करनाल तक बढ़ाया गया Regional Rapid Transit System Corridor दायरा, ये है पूरी योजना

 

दिल्ली के सराय काले खां से पानीपत तक बनने वाले Regional Rapid Transit System Corridor को अब करनाल तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही घरौंडा में एक स्टेशन भी बनेगा। इस Corridor के निर्माण में हरियाणा की हिस्सेदारी लगभग पांच हजार करोड़, यानी कुल लागत का 16 फीसद है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया।

परिवहन कार्यात्मक योजना एनसीआर-2032 के तहत RRTS के आठ Corridor का निर्माण किया जाना है। Regional Rapid Transit System के पहले चरण में तीन Corridor दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-एसएनबी का निर्माण किया जाएगा। 103 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत Corridor में 17 RRTS स्टेशन होंगे।

इस परियोजना के तहत पहले पानीपत नॉर्थ स्टेशन आखिरी स्टेशन था, लेकिन मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस Corridor का करनाल तक विस्तार किया जाए। इन तीन RRTS Corridor का कुल मार्ग रेखा 291.67 किलोमीटर है जिसमें से 50 प्रतिशत यानी 149.31 किलोमीटर से अधिक हरियाणा में पड़ता है। इसलिए इन Corridor के पूरा होने के बाद गुरुग्राम, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत और करनाल के यात्रियों को फायदा होगा। इस Corridor का उद्देश्य दिल्ली को सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत और करनाल से जोडऩा है।


संबंधित समाचार