होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रणवीर ने अपने जन्मदिन पर शेयर किया फिल्म 83 का FIRST LOOK, पहली नजर में पहचानना हो जाएगा मुश्किल

रणवीर ने अपने जन्मदिन पर शेयर किया फिल्म 83 का FIRST LOOK, पहली नजर में पहचानना हो जाएगा मुश्किल

 

बॉलीवुड के रंगीन मिजाज और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर  रणवीर के फैंस को डबल खुशखबरी मिली है। रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 83 का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म 83 में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। रणवीर ने सोशल मीडिया पर 83 का फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हूबहू कपिल देव कि तरह लग रहे हैं।  फैन्स को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। सब उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह आज 34 साल के हो गए हैं। रणवीर सिंह का फिल्मी करियर देखा जाए तो बैंड बाजा बारात से लेकर गली बॉय तक एक के बाद एक शानदार फिल्मों से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली है, और अब उनकी अपकमिंग फिल्म 83 के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। जिसमें भारत पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

83 के पोस्टर में रणवीर सफेद जर्सी पहने हुए हैं और उनके हाथ में बॉल है।  उनकी आंखों में कपिल देव जैसा ही जोश देखा जा सकता है।  लुक को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरे खास दिन पर प्रेजेंट करता हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव।  खास बात यह है कि फिल्म में रणवीर की पत्नी का किरदार भी दीपिका पादुकोण ही निभा रही हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं जो पहले भी सुलतान, ट्यूब लाइट और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।


संबंधित समाचार