होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ranbir Kapoor की फिल्म Shamshera का फर्स्ट लुक हुआ लीक, सोशल मीडिया पर वायरल

Ranbir Kapoor की फिल्म Shamshera का फर्स्ट लुक हुआ लीक, सोशल मीडिया पर वायरल

 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद अब शमशेरा की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के रणबीर कपूर अपने लुक पर काफी काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का लुक लीक हो गया है जो कि अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

इस लुक में रणबीर कपूर काफी अलग दिखाई दे रहे हैं। लुक देखकर पहली नजर में रणबीर कपूर किसी डकैट के जैसे दिखाई दे रहे हैं। खादी के कपड़े पहने रनबीर ने सर पर स्कार्फ बांधा हुआ है। इसके साथ ही रनबीर के चेहरे पर काली घनी दाढ़ी भी दिखाई दे रही हैं।

ये पहली बार नहीं है जब रनबीर कपूर अपने लुक से सभी को हैरान कर रहे हैं बल्कि इससे पहले बर्फी और संजू जैसी फिल्मों में भी रनबीर कपूर ने अपने ट्रांफॉर्मेंशन से सभी को हैरान कर दिया था। शमशेरा के बारे में बात करते हुए रनबीर कपूर ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल अभी तक के सभी किरदारों से काफी अलग होने वाला है।

यह भी पढ़ें- B0X-OFFICE पर एक और WAR, एक ही सब्जेक्ट पर बेस्ड 2 फिल्में एक साथ हो रही रिलीज


संबंधित समाचार