होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, 30 मार्च को रोहतक में करेंगे बड़ी बैठक

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, 30 मार्च को रोहतक में करेंगे बड़ी बैठक

 

हरियाणा (Haryana) में पिछले करीब चार महीने से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स (Anganwadi Workers) और हेल्पर्स के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) समेत विभिन्न संगठनों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा (Kamlesh Dhanda) के निर्वाचन क्षेत्र कलायत की अनाज मंडी में संघर्ष की घोषणा कर दी है। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने अपना समर्थन दिया है।
 
बता दें कि शनिवार को राज्य तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर (State Coordination Committee Anganwadi Worker-Helper) हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित जन महापंचायत में मुख्य वक्ता के तौर पर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। घंटों चली इस महापंचायत में वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को पूरा करवाने के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला किया गया है। इसके तहत पहले शिष्टमंडल के जरिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar lal) से मांगों के संबंध में बातचीत की जाएगी।

इसके बाद अगर बातचीत में सरकार का कोई संतोषजनक रुख नजर नहीं आता, तो प्रदेश भर में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। साथ ही आगामी 30 मार्च को रोहतक (Rohtak) में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें आंदोलन की अंतिम रणनीति को तय किया जाएगा।  

इतना ही नहीं महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यही कारण है कि वर्कर्स और हेल्पर्स को आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होना पड़ा है। सरकार की नीयत हमेशा से आम जन और कर्मियों की मांगों को पूरा करने के बजाय नेतृत्व को कमजोर करने की रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार महिलाओं को डरा-धमकाकर इस आंदोलन को तोड़ने का मंसूबा पाले हुए है। लेकिन सरकार इस मुगालते में न रहे कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय काटकर वे सरकारी खजाने भर लेंगे। इसलिए सरकार हठधर्मिता छोड़कर आंदोलनरत कर्मियों की मांगों को बिना किसी देरी के पूरा करें। बता दें कि इस महापंचायत की अध्यक्षता देवेंद्री शर्मा और कृष्णा ने की थी।
 
इस महापंचायत में आंगनबाड़ी नेता शकुंतला ने मुख्य प्रस्ताव रखा और धन्यवाद प्रस्ताव पुष्पा दलाल ने पेश किया। महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के नेता इंद्रजीत सिंह, रत्न मान, जोगेंद्र नैन, सत्यवान, अमरजीत, अभिमन्यु कुहाड़, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा, एआईयूटीयूसी राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, इंटक राज्य महासचिव धरमवीर लोहान, खेत मजदूर यूनियन नेता प्रेम चंद द्वारा संबोधित किया गया।

यह भी पढ़ें- Haryana: 28 मार्च से रोडवेज बसों का चक्का जाम, हड़ताल में शामिल हुईं दस कर्मचारी यूनियनें


संबंधित समाचार