साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अब अपने एक बयान के चलते लगातार विवादों में हैं। अपने बयान को लेकर छिड़े विवाद पर भी रजनीकांत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने बयान पर टिके रहेंगे और वो इसे साबित भी कर सकते हैं।
रजनीकांत ने बीते दिनों दक्षिण में द्रविड़ आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाले पेरियार को लेकर बयान दिया था। जिसे लेकर प्रो-तमिल संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा, मैं अपने बयान से पीछे नहीं हटूंगा। मीडिया में उन्हें लेकर कई खबरें भी छपी हैं, मैं आपको दिखा सकता हूं।
Rajinikanth on protests over his remarks on E.V. Ramasamy 'Periyar': I did not make up what I said, there are even published stories in media on it,I can show them. I will not apologize pic.twitter.com/fjmA7jToz5
— ANI (@ANI) January 21, 2020
बता दें कि रजनीकांत ने पेरियार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पेरियार हिंदु देवी-देवताओं को लेकर बयान बाजी करते थे। अपने इसी बयान के समर्थन में अभी भी रजनीकांत खड़ें हैं और उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया है।