होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों के समर्थन में पंजाब के DIG लखमिंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा, कहा- अब मिलकर करेंगे आंदोलन

किसानों के समर्थन में पंजाब के DIG लखमिंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा, कहा- अब मिलकर करेंगे आंदोलन

 

कृषि कानूनों को लेकर सरकार द्वारा किसानों के से दोबारा बातचीत शुरू करने की कोशिशें जारी हैं। लेकिन किसान कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इसी बीच पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने बताया कि उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्य सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि  मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़े होने के मेरे विचार के बारे में सूचित करना चाहता हूं, जो कृषि कानूनों का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं।  

बता दें कि नए कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले 17 दिनों से देशभर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने आज दिल्ली-जयपुर हाइवे को बंद कर दिया है। किसानों के इस आंदोलन को धीरे-धीरे कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। किसान संगठनों ने सोमवार यानि कल, सिंघु बॉर्डर पर भूख हड़ताल करने का एलान किया है। किसानों का कहना कि जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। लेकिन सरकार ने भी कृषि कानून को रद्द ने करने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बता दें कि किसानों ने 14 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों के टोल फ्री आंदोलन का कई राज्यों में दिखा असर, जानें क्या रहा हाल


संबंधित समाचार