होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: बंद पड़ीं सरकारी वॉल्वो बसों पर सियासत, आप सांसद भगवंत मान ने सरकार पर लगाया ये आरोप

पंजाब: बंद पड़ीं सरकारी वॉल्वो बसों पर सियासत, आप सांसद भगवंत मान ने सरकार पर लगाया ये आरोप

 

पंजाब से नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बंद पड़ीं सरकारी वॉल्वो बसों को शुरू कराने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बस सर्विस से दोआबा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला के यात्री भी इस सस्ती सर्विस से वंचित हैं। पंजाबभर के NRI इस सस्ती बस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे।

वहीं, आप सांसद भगवंत मान ने सरकार पर ट्रांसपोर्ट माफिया के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार खुद इन बसों को नहीं चलाना चाहती है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझ कर सरकारी बस बंद करके बादलों की बसों को फायदा पहुंचा रही है। हर बात पर दिल्ली सरकार को गलत ठहरा दिया जाता है।

सरकार एयरपोर्ट का टैक्स भरे और यात्रियों की सस्ती बस का फायदा दोबारा से शुरू करवाए, अगर सरकार को कहीं पर दिक्कत है तो मैं खुद साथ दिल्ली जाकर परमिशन दिलाने में मदद कर सकता हूं। लेकिन सरकार जानबूझ कर इसे बंद कर रही है। इंडो-कैनेडियन जिस परमिट पर चल रही है उसे भी सरकार की तरफ से कभी चेक नहीं किया गया। सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया के साथ मिली है।

पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है, पूरे पंजाब को ताला लग चुका है। अगर पहले पंजाब सरकार की वाल्वो बसें चलती रही हैं तो अब क्यों उन्हें बंद किया जा रहा है। पंजाब सरकार अपनी गलतियों को छुपाने के लिए दिल्ली सरकार पर आरोप मढ़ रही है, यह राज्य सरकार का मुद्दा है, इसे कैप्टन सरकार को ही हल करना चाहिए। दिल्ली के अफसरों के सामने सरकार हार नहीं मान सकती। लेकिन ढाई साल में पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। गठबंधन सरकार की धार्मिक ट्रेनें, आटा दाल स्कीम, पेंशन योजना, शगुन स्कीम सब कुछ बंद हो चुका है।


संबंधित समाचार