होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 लोगों की मौत

पंजाब: बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 लोगों की मौत

 

पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। गुरदासपुर के एसडीएम डीपक भाटिया ने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 27 लोग घायल हैं। फैक्ट्री में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि गुरदासपुर के बटाला में एक आवासीय कॉलोनी में स्थित फैक्ट्री विस्फोट के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आग लगने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। गंभीर रूप से घायल लोगों को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 25,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।

आईजी एसपीएस परमार ने बताया कि यह घटना तकरीबन शाम को 4 बजे हुई। एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें बचाव अभियान कार्य में लगी हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में राहत और बचाव अभियान जारी है।


संबंधित समाचार